Thursday , May 14 2026 10:15 PM
Home / News / ईरान की मिसाइल-ड्रोन की बारिश के बीच इजरायल ने निभाई UAE से दोस्ती, सैनिकों के साथ भेजा था आयरन डोम

ईरान की मिसाइल-ड्रोन की बारिश के बीच इजरायल ने निभाई UAE से दोस्ती, सैनिकों के साथ भेजा था आयरन डोम


इजरायल ने कथित तौर पर ईरान युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में आयरन डोम सिस्टम भेजा था। इजरायल के सैनिक इस अत्याधुनिक एयर डिफेंस को ऑपरेट करने के लिए यूएई आए थे। यह पहली बार हुआ, जब इस सिस्टम को इजरायल और अमेरिका के बाहर किसी तीसरे देश में तैनात किया गया। ईरान के यूएई में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों को देखते हुए ये तैनाती की गई।
अमेरिका-इजरायल गठबंधन की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए गए थे। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए थे। इस दौरान यूएई खासतौर से ईरान के निशाने पर रहा, जिसे इजरायल का सबसे करीबी देश माना जाता है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुश्किल वक्त में इजरायल का एयर डिफेंस यूएई आया था।
इजरायलीप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत के बाद आयरन डोम सिस्टम को तैनात करने का आदेश दिया। इसने यूएई की ओर आ रही ईरानी मिसाइलों को रोका। संकट के दौरान इजरायल की मदद को यूएई नहीं भूलेगा। अमीराती अधिकारी
युद्ध के कुछ बाद ही भेजा Iron Dome – एक्सियोस ने दो इजरायली अधिकारियों और एक अमेरिकी अफसर के हवाले से बताया है कति ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत में ही इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली भेजी थी। इसे चलाने के लिए सैनिक भी भेजे गए क्योंकि यूएई पर बड़े पैमाने पर हमले हो रहे थे।