Tuesday , April 28 2026 6:36 PM
Home / News / भीषण गर्मी के बीच सिंधु का पानी रुकने से घबराई पाकिस्तान सरकार, भारत के खिलाफ रोया वाटर टेरेरिज्म का रोना

भीषण गर्मी के बीच सिंधु का पानी रुकने से घबराई पाकिस्तान सरकार, भारत के खिलाफ रोया वाटर टेरेरिज्म का रोना


सिंधु जल संधि के मुद्दे पर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तेज गर्मी के बीच भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप मढ़ते हुए इसे रेड लाइन करार दिया है। पाकिस्तान से पानी विवाद पर लगातार इस तरह के बयान आ रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से भारत को इस मुद्दे पर युद्ध की गीदड़भभकी तक दी जा चुकी है। एक बार फिर पाकिस्तानी नेता ने सिंधु जल संधि विवाद पर तीखी बयानबाजी के जरिए दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश की है।
भारत ने बीते साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला लिया था। इससे पाकिस्तान में चिंता बढ़ी है। पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत उसकी ओर आने वाले नदियों के पानी को रोकता है तो उसकी बड़ी आबादी के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में भारत को ऐसा करने से रुकना चाहिए।
पाक ने दोहराया ‘वाटर टेरर’ का आरोप – पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोमवार को सिंधु जल संधि के मुद्दे पर आक्रामकत बयानबाजी की है। तराक ने कहा कि भारत पानी को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। भारत ने वाटर टेरेरिज्म को अपनी नीति का हिस्सा बना लिया है और इसका इस्तेमाल कर रहा है।
तरार ने आगे कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ साफ कर चुके हैं कि पानी हमारी रेड लाइन’ है। भारत को पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने या IWT (सिंधु जल संधि) का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। पाकिस्तान का पानी रोका जाता है तो पाकिस्तान इसका कड़ा औरनिर्णायक जवाब देगा।’