
ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एक जोरदार धमाका हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका एक रिहायशी इमारत में हुए है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और 14 लोग घायलAdd Post हुए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका मोअल्लम बुलेवार्ड पर स्थित आठ मंजिला इमारत में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि इमारत की दो मंजिलें तबाह हो गईं। यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब जनवरी में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
नेवी कमांडर को निशाना बनाने की रिपोर्ट – समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टीवी पर एक अधिकारी के हवाले से बताया कि धमाक गैस लीक के कारण हुआ है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनी गार्ड कोर (IRGC) के एक नेवी कमांडर को निशाना बनाया गया था। अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम न्यूज ने इन दावों को खारिज किया है और रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया है। रॉयटर्स से दो इजरायली अधिकारियों ने बताया कि धमाकों में उनका देश शामिल नहीं था।
हालांकि, स्थानीय मीडिया आउटलेट सोभ-ए-साहिल ने बिल्डिंग के सामने एक संवाददाता से बात करते हुए फुटेज प्रसारित किया। फुटेज में एक सीन मे हरे रंग की सुरक्षाबल की वर्दी पहने एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया था। वह दर्द में दिखाई दे रहा था और बायां हाथ वर्दी पर लगे प्रतीक चिह्न को ढके हुए था। इस बीच सरकारी मीडिया ने बताया कि शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में हुए एक और गैस धमाके में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है।
बंदर अब्बास क्यों है खास? – बंदर अब्बास ईरान के सबसे महत्वपूर्ण पोर्ट सिटी है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थिति है। यह इलाका ईरान और ओमान के बीच एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जिससे दुनिया के समुद्री तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। पिछले साल अप्रैल में इस बंदरगाह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ था। धमाके में दर्जनों लोग मारे गए थे और 1000 से अधिक घायल हुए थे। उस दौरान एक जांच कमेटी ने विस्फोट के लिए नागरिक सुरक्षा और सुरक्षा के सिद्धांतों का पालन न करने में कमियों को जिम्मेदार ठहराया था।
Home / News / अमेरिका से तनाव के बीच ईरान के बंदरगाह शहर में धमाका, 1 की मौत, IRGC नेवी कमांडर था निशाना?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website