Saturday , May 30 2026 11:22 AM
Home / News / एमी कॉनी बैरट ने उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली

एमी कॉनी बैरट ने उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली


उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति का पद आधिकारिक तौर पर ग्रहण करने के लिए एमी कॉनी बैरट ने दो शपथों में से पहली ग्रहण की।
न्यायमूर्ति क्लैरेंस थॉमस ने व्हाइट हाउस के एक समारोह में बैरेट को संवैधानिक शपथ दिलाई। इससे पहले सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोट देकर बैरट की उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्ति की पुष्टि की थी।
न्यायाधीश रूथ बदर गिन्सबर्ग के सितम्बर में निधन के बाद यह पद खाली हुआ था।
प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स मंगलवार को अदालत में एक निजी समारोह में संघीय अपील अदालत की पूर्व न्यायाधीश बैरट को दूसरी शपथ दिलाएंगे, जिसे न्यायिक शपथ कहा जाता है।