
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जब भी अपने घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाती है। हाल ही में एंजेलिना को बेटी विवियन के साथ हॉलीवुड में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में एंजेलिना ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस ने ब्लू लॉन्ग कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है।
वहीं एजेलिना की बेटी विवियन व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही है। दोनों मां-बेटी में हाथ में शोपिंग बैग कैरी किए हुए हैं। दोनों की लविंग कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो एंजेलिना को आखिरी बार फिल्म Maleficent: Mistress of Evil में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।
Home / Entertainment / बेटी विवियन के साथ हॉलीवुड की सड़कों पर स्पॉट हुई एंजेलिना जोली, एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website