Friday , April 19 2024 5:13 PM
Home / Entertainment / Bollywood / इंडस्ट्री में एक और रिश्ते अंत: आमिर-किरण के बाद अब शादी के 21 साल बाद पत्नी लीजा जॉन से अलग होंगे कमल सदाना शादी

इंडस्ट्री में एक और रिश्ते अंत: आमिर-किरण के बाद अब शादी के 21 साल बाद पत्नी लीजा जॉन से अलग होंगे कमल सदाना शादी


बी-टाउन इंडस्ट्री में जितनी तेजी से रिश्ते बनते हैं उतनी ही तेजी से बिगड़ते भी हैं। हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया। वहीं अब बाॅलीवुड के एक और कपल के रिश्ते में दरार आ गई है।
ये एक्टर और कोई नहीं काजोल के को-स्टार कमल सदाना है। कमल सदाना शादी के लगभग 21 साल बाद अपनी पत्नी लीजा जॉन से अलग हो रहे हैं। लीजा जॉन मेकअप आर्टिस्ट हैं। तलाक लेने की बात का खुलासा खुद कमल सदाना ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू किया। कमल सदाना ने कहादो लोग समझदार हो जाते हैं और अपने अपने रास्ते चले जाते हैं। ऐसा सब जगह होता है। हम भी उनमें से एक है।
बता दें कि कपल ने 21 साल पहले 1 जनवरी, 2000 को शादी की थी। दोनों के एक बेटा अंगथ और बेटी लीया है। कमल सदाना और लीजा जॉन अलग रहे रहे हैं। जहां कमल सदाना मुंबई में रहते हैं। वहीं लीजा जॉन अपने माता-पिता के साथ गोवा में रह रही हैं।
दर्दनाक है एक्टर की रियल लाइफ : कमल सदाना मशहूर फिल्ममेकर ब्रिज सदाना और ऐक्ट्रेस सईदा खान के बेटे हैं। 21 अक्टूबर, 1990 को कमल सदाना के 20वें बर्थडे के दिन ब्रिज सदाना ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद उन्हें और अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
काम की बात करें तो कमल सदाना ने काजोल के साथ फिल्म ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया था। साल 1993 में आई कमल सदाना की फिल्म ‘रंग’ बड़ी हिट साबित हुई और इसके बाद 90 के दशक में वह छा गए। कमल सदाना को आखिरी बार फिल्म ‘करकश’ में सुचित्रा पिल्लई के साथ देखा गया।