
कतर में जारी फीफा विश्व कप 2022 में जब ईरान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी थी तो खूब हो हल्ला हुआ था। मामला यह था कि ईरानी खिलाड़ी देश में चल रहे मानवाधिकार आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रगान नहीं गाने का फैसला लिया। इस घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि अब एक ईरानी फुटबॉलर को ट्रेनिंग के दौरान हिरासत में ले लिया गया। इस फुटबॉलर का नाम वोरिया गफौरी है।
हालांकि यह खिलाड़ी फीफा विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं हैं। 35 साल के वोरिया गफौरी को अपने क्लब फूलद खुजेस्तान से गिरफ्तार किया गया। दरअसल उन आरोप लगा है कि वह राष्ट्रीय टीम की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और राज्य के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गफौरी पर आरोप है कि उन्होंने फीफा विश्व कप खेलने गई टीम का अपमान किया है। ऐसा माना जाता है कि गफौरी ने कतर में होने वाले विश्व कप में नहीं जाने का विकल्प चुना था। वहीं उन्होंने अपने खेल के पूरे करियर में ईरानी अधिकारियों और उनकी नीतियों के खिलाफ मुखरता से आलोचना की है।
राइट-बैक पोजीशन के खिलाड़ी गफौरी 2015 और 2019 एएफसी एशियन कप में ईरान की टीम का हिस्सा थे, नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया पर ईरान में समाज की आलोचना करते रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें एस्टेगल के 2023 सीजन के कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोकर चुकाना पड़ा। हालांकि कुछ का मानना है कि ऐसा सरकार उनकी आलोचना का परिणाम था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website