Wednesday , September 16 2026 10:04 PM
Home / Entertainment / तकरीबन चार लाख डालर में नीलाम हुयी हैरी पॉटर वाली कुर्सी

तकरीबन चार लाख डालर में नीलाम हुयी हैरी पॉटर वाली कुर्सी

harry1न्यूयार्क | प्रख्यात उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जे के रोलिंग की कुर्सी को नीलामी में तकरीबन चार लाख डालर (लगभग दो करोड़ 66 लाख रुपये) मिले।
रिपोर्टों के अनुसार उपन्यासकार रोलिंग ने इसी कुर्सी पर बैठकर हैरी पॉटर के पहली दो सीरीज लिखी थी। इनके नाम ‘हैरी पॉटर एंड द फिलासफर्स स्टोन’ और ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर आफ सीक्रेट्स’ हैं।
यह इस कुर्सी की तीसरी नीलामी थी और इसमें उसे भारी भरकम कीमत मिली है। इस नीलामी के आयोजन कर्ता जे स गैगन ने बताया कि नीलामी से पहले रोलिंग ने इस पर पेंटिंग भी की थी।
उन्होंने इसमें लिखा था, मैं शायद आपको उतनी खूबसूरत न दिखूं लेकिन आप जो देखते हैं, उससे फैसला लें।
आयोजनकर्ता गैगन ने बताया कि 1930 के दशक की यह कुर्सी उन चार कुर्सियों में से है जो 1955 में उपन्यासकार को प्राप्त हुयी थी। हालांकि वह उस समय प्रसिद्धि से दूर स्काटलैंड स्थित अपने घर पर रहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *