Thursday , April 30 2026 6:03 PM
Home / Sports / नीदरलैंड्स को शूटकर सेमीफाइनल में अर्जेंटीना, लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन बनने से 2 कदम दूर

नीदरलैंड्स को शूटकर सेमीफाइनल में अर्जेंटीना, लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन बनने से 2 कदम दूर


दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वॉर्टर फाइनल में नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 (2-2) से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसकी भिड़ंत ब्राजील को हराने वाली क्रोएशिया से होगी। इस तरह मेसी की टीम अब वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ 2 कदम दूर है। दर्शकों से खचाखच भर लुसैल स्टेडियम में लियोनेल मेसी का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने न केवल फुल टाइम में टीम के लिए गोल दागा, बल्कि पेनल्टी शूटआउट में भी वह गोल करने में कामयाब रहे।