
नेपाल की बालेन शाह सरकार को संकट आते ही भारत की याद आ गई है। बालेन शाह की सरकार ने देश में जारी खाद संकट से निपटने के लिए भारत का रुख किया है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को काठमांडू ने एग्रीकल्चर इनपुट्स कंपनी को भारत से 80000 टन रासायनिक खाद खरीदने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते वैश्विक आपूर्ति में रुकावट और बढ़ती कीमतों के चलते नेपाल की कृषि प्रणाली भारी दबाव में है।
नेपाल ने जिस खरीद को मंजूरी दी है, वह सरकार से सरकार (G2G) समझौते के दायरे में की जाएगी। इसमें 60000 टन यूरिया और 20000 टन डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) शामिल है। नेपाल ने शुरुआत में 150,000 टन की मांग की थी।
कैबिनेट का औपचारिक फैसला मिलते ही हम आयात प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाएंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एग्रीकल्चर इनपुट्स कंपनी खरीद के ऑर्डर देगी। राम कृष्ण श्रेष्ठ, संयुक्त सचिव, नेपाल कृषि और पशुधन मंत्रालय
भारत से पहले ही मिली हरी झंडी – नेपाल के कृषि और पशुधन मंत्रालय के सचिव राम कृष्ण श्रेष्ठ ने बताया कि भारत की सरकारी आपूर्तिकर्ता कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद मंत्रालय ने कैबिनेट से मंजूरी मांगी थी। भारत से खाद की खेप अगस्त के मध्य तक पहुंचने की उम्मीद है। धान की खेती में खाद डालने के लिए यह उपयुक्त समय होगा।
Home / News / नेपाल पर संकट आते ही बालेन शाह सरकार को आई की भारत की याद, दिल्ली से खाद खरीद को दी मंजूरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website