Thursday , June 18 2026 6:58 PM
Home / News / ‘जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त बैठा है’: पीएम मोदी के सामने बोले ट्रंप

‘जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में भारत का सच्चा दोस्त बैठा है’: पीएम मोदी के सामने बोले ट्रंप


फ्रांस के एवियन में आयोज‍ित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ द्व‍िपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने ईरान के साथ शांत‍ि समझौते के प्रयासों के ल‍िए ट्रंप की सराहना की। साथ ही, समझौते के तहत समुद्री जहाजों और उनमें सवार लोगों की सुरक्षा सुन‍िश्‍च‍ित करने पर भी चर्चा की। ट्रंप ने भी खुद को भारत का दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि जब तक वे राष्ट्रपति हैं, तब तक व्हाइट हाउस में भारत का दोस्त बैठा है।
ट्रंप ने खुद को बताया भारत का पक्का दोस्त – ट्रंप ने कहा, “जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में उनका (भारत का) एक बहुत अच्छा दोस्त है… यहां हर कोई भारत से प्यार करता है और वे इस व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) का बहुत सम्मान करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था। हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे। उसमें लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और 250,000 लोग बाहर थे, और 100,000 लोग घास पर बैठे थे… मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं… लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता।”
मोदी ने ट्रंप से मुलाकात पर खुशी जताई- बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप से कहा, ”आपसे म‍िलकर बहुत खुशी हो रही है। प‍िछले वर्ष वाश‍िंगटन में म‍िले थे। उसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में नई गत‍ि और बहुत ऊर्जा आई है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि हमारे ल‍िए खुशी की बात है क‍ि दोनों देशों ने म‍िलकर जो लक्ष्‍य तय क‍िए थे, उनको पूरा करने के ल‍िए लगातार तेजी से प्रयास कर रहे हैं।
मध्य पूर्व संघर्ष को लेकर ट्रंप की तारीफ की – पीएम ने ट्रंप से कहा क‍ि मध्‍य पूर्व में शांत‍ि के प्रयास में जो प्रगत‍ि हुई है, उसके ल‍िए मैं आपका अभिनंनद करता हूं। आपके इन प्रयासों के कारण पश्चिम एश‍िया में शांत‍ि की एक नई क‍िरण नजर आ रही है। हम आशा करते हैं क‍ि ये शांत‍ि बनी रहेगी। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा क‍ि आप और मैं दोनों ये अच्‍छी तरह से समझते हैं क‍ि होर्मुज स्‍ट्रेट का खुला रहना व‍िश्‍व के ल‍िहाज से क‍ितना ज्यादा जरूरी है। यह वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के ल‍िए बहुत अन‍िवार्य है।