
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी विद्रोही संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक साथ 12 शहरों पर हमला करके पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, BLA ने एक साथ 12 शहरों पर हमला बोल दिया है, जिसमें दर्जनों मिलिट्री और पुलिसकर्मी मारे गए हैं। कई जगहों पर सुरक्षाकर्मियों के चौकियों से भागने की खबरें हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इन हमलों की लहर को रोकने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती इन हमलों के बाद कैमरे पर रोते देखे गए जो बताता है कि बीएलए का हमला कितना घातक है।
बलूच लड़ाकों के एक साथ किए गए हमलों के बाद सरफराज बुगती का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे पुलिस अधिकारियों से बात करते दिख रहे है। वीडियो में बुगती हमलों का बदला लेने की कसम खाते हुए भावुक हो जाते हैं। उन्हें साफ तौर पर अपने आंसू पोछते देखा जा सकता है जिसके बाद कैमरे के पीछे खड़े लोग उन्हें सांत्वना देते हुए सुनाई देते हैं। वीडियो में बुगती को कहते हुए सुना जा सकता है- हम खून की हर बूंद का बदला लेंगे।
80 लोगों की मौत – बीएलए के हमलों को दशकों में एक दिन का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। ये हमले शुक्रवार रात को शुरू हुई और शनिवार तक जारी रहे। बीएलए लड़ाकों ने कई जगहों पर पाकिस्तानी सेना, पुलिस ठिकानों और नागरिकों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलों को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है जिसमें 70 चरमपंथी मारे गए हैं, जबकि 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है।
शनिवार को बुगती ने एक पोस्ट में कहा कि अब तक 70 आतंकवादी मारे गए हैं और ऑपरेशन अभी जारी है। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि आतंकवादियों ने 12 से ज्यादा जगहों पर इस सुबह कोऑर्डिनेटे़ड हमला लॉन्च किया था। पूरे बलूचिस्तान, खासतौर पर क्वेटा, पासनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिले में कोऑर्डिनेटेड बंदूक और आत्मघाती हमले हो रहे हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि 70 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है। 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। अकेले क्वेटा में कम से कम 4 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी सेना का आया बयान – वहीं, अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कम से कम 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, जबकि 18 नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR ने कहा कि आतंकवादियों की किसी भी शहर या रणनीतिक ठिकाने पर कब्जा करने की कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। इस बीच BLA ने पूरे बलूचिस्तान में ऑपरेशन हेरोफ के दूसरा चरण शुरू होने की घोषणा की है।
Home / News / बलूचिस्तान में BLA ने मचाया कोहराम तो कैमरे पर ही रोने लगे CM बुगती, 12 शहरों पर एक साथ हमला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website