Saturday , April 18 2026 12:17 PM
Home / News / एश्ले टेलिस: मुंबई का लड़का जो वॉशिंगटन में बना भारत की अहम आवाज, अब चीन के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्‍ट, पूरी कहानी

एश्ले टेलिस: मुंबई का लड़का जो वॉशिंगटन में बना भारत की अहम आवाज, अब चीन के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्‍ट, पूरी कहानी


भारतीय मूल के अमेरिकी विदेश नीति एक्सपर्ट और अमेरिका-भारत मामलों के लंबे समय से सलाहकार रहे एश्ले टेलिस को गिरफ्तार कर लिया है। टेलिस पर गोपनीय राष्ट्रीय रक्षा दस्तावेज रखने और चीनी अधिकारियों के साथ सीक्रेट बैठकें करने का आरोप है। भारत में जन्में और अब अमेरिकी नागरिक एश्ले टेलिस साल 2001 से विदेश विभाग के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। वे पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा रहे हैं। अदालत में दायर FBI के दस्तावेजों में उन्हें विदेश विभाग के अवैतनिक सलाहकार और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के ठेकेदार के रूप में लिस्ट किया गया है।
अमेरिका में भारत की प्रमुख आवाज – इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जन्मे टेलिस ने दशकों के दौरान भारत और दक्षिण एशिया पर एक मजबूत आवाज के रूप में वॉशिंगटन में अपनी पहचान बनाई। अमेरिकी सरकार और थिंक टैंकों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। टेलिस को भारत के मामले में अमेरिका के सबसे प्रमुख विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। उन्हें साल 2000 के दशक के मध्य में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौते में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि टेलिस को पिछले सप्ताह के आखिर में गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को उन पर आरोप लगाए गए। वर्जीनिया जिला अदालत में 13 अक्टूबर को दायर हलफनाफे के अनुसार, एश्ले टेलिस पर राष्ट्रीय रक्षा सूचना के कानून का उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। एफबीआई को उनके घर पर छापेमारी के दौरान 1000 पन्नों से ज्यादा के दस्तावेज मिले, जिन पर टॉप सीक्रेट और सीक्रेट मार्क था।