
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पोलैंड को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह अपने सहयोगी बेलारूस के खिलाफ किसी भी आक्रामकता को रूस पर हमले के रूप में मानेंगे। पुतिन का यह बयान पोलैंड के पड़ोसी देश बेलारूस में वैगनर लड़ाकों की मौजूदगी के जवाब में अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के फैसले के बाद आया है। पोलैंड नाटो सदस्य देश है। इस देश में अमेरिकी सैन्य अड्डा भी है। पुतिन की धमकी के बाद नाटो के देशों में भी नए युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
बेलारूस पर हमला रूस पर हमला – पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान टीवी पर संबोधन में कहा कि बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता का मतलब रूसी संघ के खिलाफ आक्रामकता होगा। उन्होंने बेलारूस और रूस के बीच संघ राज्या का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने पास उपलब्ध सबी तरीकों से इसका जवाब देंगे। पुतिन पहले से ही बेलारूस को रूस का असली दोस्त और भाई बताते रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के दौरान भी रूसी सेना ने बेलारूसी जमीन का इस्तेमाल किया था।
‘यूक्रेन का जवाबी हमला असफल’ – यूक्रेन के जवाबी हमले के बारे में बोलते हुए पुतिन ने दावा किया कि पश्चिम से वित्तीय और सैन्य मदद मिलने के बावजूद कीव वांछित परिणाम हासिल करने में असमर्थ रहा है। पुतिन ने जवाबी हमले के बारे में कहा कि किसी भी मामले में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि न तो कीव शासन में लगाए गए विशाल संसाधन और न ही पश्चिमी हथियारों, टैंकों, तोपखाने, बख्तरबंद वाहनों और मिसाइलों की आपूर्ति से मदद मिल रही है।
मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को मिले पश्चिमी टैंकों, तोपखाने, बख्तरबंद वाहनों और मिसाइलों की घटती संख्या के साथ-साथ हजारों विदेशी भाड़े के सैनिकों और सलाहकारों ने कीव को सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद नहीं की है। रूसी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि हजारों की संख्या में यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।
Home / News / बेलारूस पर आक्रमण रूस पर हमला होगा, देंगे मुंहतोड़ जवाब… पुतिन ने किस देश को दी चेतावनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website