Thursday , April 30 2026 10:47 AM
Home / Sports / AUS vs IND: माइकल वॉन बोले, भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में मिल सकती है 0-4 से हार

AUS vs IND: माइकल वॉन बोले, भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में मिल सकती है 0-4 से हार


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है। क्रिकबज ने वॉन के हवाले से लिखा है, ‘भारत को मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की तिगड़ी को संभालना होगा। उन्हें नई कुकाबूरा गेंद को खेलना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो ऑस्ट्रेलिया बहुत ज्यादा मजबूत और ताकतवर दिखेगी।’
पिंक बॉल को लेकर उन्होंने कहा, ‘गुलाबी गेंद टेस्ट मैच इस सीरीज के लिए काफी अहम होगा। अगर एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया टीम जीत हासिल कर लेती है तो इसके बाद अगले तीन मैचों में विराट कोहली नहीं होंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया 4-0 से सीरीज जीत सकती है।’
वॉन ने कहा कि भारत ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने काफी सुधार किया है। वॉन ने हालांकि इससे पहले भी कहा था कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों फॉर्मेट में हार का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई क्योंकि भारत ने वनडे सीरीज हारने के बाद टी20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की।