Wednesday , April 29 2026 11:56 PM
Home / Sports / जल्द ही पिता बनने वाले हैं अास्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टैट

जल्द ही पिता बनने वाले हैं अास्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टैट


आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टैट की रफतार को पूरी दुनिया जानती हैं। टैट ने अपने समय में अपनी गेंदबाजी स्पीड से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाए हैं। वह अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के लिए खौफ बने हुए थे। उनका का क्रिकेट करियर ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार रहा और उन्होनें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। आपको बता दें कि ये गेंदबाज जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
शॉन टैट ने भारतीय मॉडल माशूम सिंघा के साथ शादी की है। आपको बता दे कि जल्द ही शॉन टैट पिता बनने वाले हैं। बॉलीवूड की पूर्व अभिनेत्री और भारतीय मॉडल माशूम सिंघा खुद भी उम्मीद जतायी की उनके मां बनने की ये खबर उनके पति शॉन टैट ने मीडिया में बताई है। टैट ने इसको लेकर कहा कि माशूम को तो ये पहले से उम्मीद थी और मैं तो फिलहाल आगे कि ओर देख रहा हूं। मैं तो हमेशा से ही पिता बनने की इच्छा रखता हूं।
शॉन टैट को भारतीय मॉडल माशूम सिंघा पसंद आ गई। जिसके बाद उन दोनों के बीच नजदीकीया बढऩे लगी। और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे अपने प्यार को परवान चढ़ते देख शॉन टैट ने 2014 में माशूम सिंघा के साथ शादी कर दी। इसके बाद टैट ज्यादातर भारत में ही रहने लगे। शॉन टैट ने माशूम सिंघा के साथ शादी करने के बाद यानि 2017 मार्च में आईपीएल के दौरान भारत की नागरिकता ले ली। अब शॉन टैट प्रवासी भारतीय नागरिक हो गए हैं। शॉन टैट ने भारतीय नागरिकता ग्रहण करने के बाद मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है।