Wednesday , September 30 2026 7:37 PM
Home / Sports / अवनि लखेड़ा ने किया कमाल, निशानेबाजी में जीता गोल्ड मेडल

अवनि लखेड़ा ने किया कमाल, निशानेबाजी में जीता गोल्ड मेडल


भारत की अवनि लखेड़ा ने तोक्यो पैरालिंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। लेखारा ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए। उन्होंने वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। यह तोक्यो पैरालिंपिक में अभी तक भारत का चौथा मेडल है।
उन्होंने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे। अवनि ने फाइनल में अपने खेल में काफी सुधार किया। उन्होंने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने तीसरे और चौथे प्रयास में उन्होंने 104.9, 104.8 अंक हासिल किया। और क्वॉलिफिकेशन के आखिरी प्रयास में 104.1 अंक जुटाए थे।