Saturday , June 20 2026 10:24 PM
Home / Spirituality / बाबा की उम्र 100+, हिमालय के -40 डिग्री वाले क्षेत्रों में करते हैं तपस्या

बाबा की उम्र 100+, हिमालय के -40 डिग्री वाले क्षेत्रों में करते हैं तपस्या

sr_3उज्जैन सिंहस्थ शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं, लेकिन मेला क्षेत्र में कई साधु-संतों के शिविर सज गए हैं। हरसिद्धि माता मंदिर के पास नृसिंह घाट क्षेत्र में बाबा बर्फानी का शिविर लगा है। बर्फानी बाबा क्रिया योग बद्रीनाथ आश्रम, नारायण पर्वत बद्रीनाथ (उत्तराखंड) से आए हैं। बाबा का पूरा नाम श्रीदिगंबर गंगा भारतीजी (बर्फानी बाबा) है। बाबा की उम्र 100 वर्ष से अधिक है और उन्होंने करीब 60 वर्षों तक हिमालय के बर्फीले क्षेत्र में कठोर तपस्या की है, इसीलिए भक्त इन्हें बर्फानी बाबा कहते हैं। यहां जानिए बाबा के शिष्य मौनी बाबा के अनुसार बर्फानी बाबा से जुड़ी खास बातें…

  1. बाबा निरंजनी अखाड़े के संत हैं।
  2. वे हिमालय के क्षेत्रों में तपस्या करते हैं। जहां बाबा तप करते हैं, उनमें से कुछ जगहों पर तापमान -40 डिग्री होता है। ऐसी जगह पर बाबा निर्वस्त्र होकर तप करते हैं।
  3. बाबा ने नर्मदा नदी, नारायण पर्वत बद्रीनाथ, नारायण गुफा की परिक्रमा की है।
  4. बाबा के भक्तों की संख्या काफी अधिक है। भारत के साथ ही दूसरे देशों में भी इनके भक्त हैं।
  5. सिंहस्थ में बाबा के कैंप में हर रोज भंडारा चलेगा, जहां श्रद्धालु भोजन-प्रसादी ग्रहण करेंगे। यहां प्रवचन योग और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी निरंतर चलते रहेंगे।

फ्रांस की हैं बाबा की शिष्या गंगोत्री भारती

अभी बाबा के कैंप में उनकी एक शिष्या गंगोत्री भारती भी रह रही हैं। वे फ्रांस की हैं और उच्च शिक्षित हैं। गंगोत्री भारती का पुराना नाम डेनियल गुफ है। गंगोत्री भारती संन्यासी बनने से पहले फ्रांस में लाइब्रेरियन और ट्रांसलेटर थीं। परिवार में दो भाई हैं जो डॉक्टर हैं। उनकी एक पुत्री भी है जो फ्रांस में रहती है।

गंगोत्री भारती ने बताया कि वे बाबा के सान्निध्य में मेडिटेशन करती हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति को दुनिया की सबसे अच्छी संस्कृति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *