Tuesday , September 29 2026 9:02 AM
Home / Sports / विराट कोहली के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड दाैरे से बाहर हुआ अहम गेंदबाज

विराट कोहली के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड दाैरे से बाहर हुआ अहम गेंदबाज


भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ने से पहले तगड़ा झटका लगा है। अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दाैरे से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ”बुमराह की उंगली में चोट आई है जिस कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया। हम जल्द ही उनकी जगह पर किसी आैर गेंदबाज का नाम घोषित करेंगे।”

शार्दुल ठाकुर या दीपक चहर को बुमराह की जगह शामिल किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार 27 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दाैरान बुमराह की उंगली पर गेंद लगी थी।

भारतीय टीम को इंग्लैंड की धरती पर तीन टी-20 मैचों, तीन वनडे मैच और पांच टेस्ट मैच खेलने है, लेकिन इस वनडे और टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लग गया है। हालांकि उम्मीद है कि बुमराह जल्द ठीक होंगे आैर टेस्ट मैचों के लिए वापसी कर सकेंगे।