Saturday , May 9 2026 1:11 AM
Home / News / बालेन सरकार ने कस्टम नियमों में दी छूट, इन सामानों पर शुल्क नहीं, बॉर्डर इलाके में विरोध के बीच फैसला

बालेन सरकार ने कस्टम नियमों में दी छूट, इन सामानों पर शुल्क नहीं, बॉर्डर इलाके में विरोध के बीच फैसला


नेपाल की बालेन शाह सरकार ने कस्टम नियमों में बदलाव किया है। इसमें यात्रियों के निजी सामान पर शुल्क छूट का ऐलान किया गया है। नए नियमों में कपड़े, घरेलू सामान, दवाइयों के साथ-साथ मोबाइल, लैपटॉप जैसे सामानों पर छूट दी गई है। कस्टम नियमों में बदलाव ऐसे समय किए गए हैं, जब इस मुद्दे बालेन शाह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। शाह ने बीते महीने भारत से आने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी के नियम कड़े कर दिए थे। इससे सीमावर्ती इलाकों में गुस्सा भड़क उठा था, अब उन्होंने छूट का रास्ता अपनाया है। हालांकि इन नियमों का सीधेतौर पर भारत सीमा पर की गई सख्ती से कोई संबंध नहीं है।
कस्टम नियमों में कड़ाई पर हुए प्रदर्शनों के बाद नेपाल ने यात्रियों के निजी सामान पर शुल्क छूट की नई व्यवस्था लागू की है। नए नियमों के तहत विदेश से लौटने वाले नेपाली नागरिकों को घरेलू सामान, दवाई, मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी और कुछ मात्रा तक सोना लाना शामिल हैं। रोजाना की कुछ चीजें भी इसमें शामिल की गई हैं।
बिना शुल्क क्या ला सकते हैं – नए नियमों के मुताबिक, छह महीने तक विदेश में काम कर लौटने वाले नेपाली श्रमिक एक अतिरिक्त मोबाइल फोन बिना शुल्क ला सकेंगे। कोई नेपाली कामगार अगर एक साल से ज्यादा वक्त तक विदेश में कार्यरत रहता है और सामाजिक सुरक्षा कोष में पंजीकृत है तो एक टेलीविजन बिना किसी शुल्क के ला सकते हैं।
नई व्यवस्था के तहत सात किलो खानेपीने की चीजें, बच्चों के खिलौने और एक लीटर शराब शुल्क छूट के दायरे में हैं। छह माह से एक वर्ष तक विदेश में रहने वालों को 50 हजार और एक साल से ज्यादा विदेश में रहने वालों को एक लाख नेपाली रुपए के सामान पर अतिरिक्त छूट मिलेगी। हालांकि तय सीमा से अधिक सामान लाने पर शुल्क देना होगा।