Wednesday , April 22 2026 6:05 PM
Home / Uncategorized / बांग्लादेश सेना के अफसर चुपचाप पहुंचे पाकिस्तान, हथियार फैक्ट्रियों का करेंगे दौरा, भारत की बढ़ेगी टेंशन!

बांग्लादेश सेना के अफसर चुपचाप पहुंचे पाकिस्तान, हथियार फैक्ट्रियों का करेंगे दौरा, भारत की बढ़ेगी टेंशन!

क्वार्टर मास्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर्रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश आर्मी का दल 16 अगस्त को इस्लामाबाद पहुंचा है। यह दल पाकिस्तान में कई प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा।
पाकिस्तान के साथ रक्षा संबधों को सुधारने में लगी बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने एक और कदम उठाया है। बांग्लादेश सेना के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जनरल लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर्रहमान के नेतृत्व में पाकिस्तान पहुंचा है। 16 अगस्त को ये अफसर इस्लामाबाद पहुंचे, जिनके दौरे को काफी हद तक सीक्रेट रखा गया है। लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर्रहमान और उनके सहयोगी 24 अगस्त को ढाका लौटेंगे।
नॉर्थईस्ट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फैजुर्रहमान का इस्लामाबाद दौरा बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमां के चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले हुआ है। जनरल जमां 22 से 25 अगस्त के बीच बीजिंग में रहेंगे। इससे पहले उनका एक दल पाकिस्तान में हैं। ये बांग्लादेश के भारत से दूरी बनाकर चीन-पाकिस्तान के करीब जाने को दिखा रहा है।