Tuesday , September 29 2026 10:53 PM
Home / Sports / 10 vs 20 की लड़ाई, ओपनिंग मैच में गजब गणित, RCB पर दोगुने के अंतर से हावी CSK

10 vs 20 की लड़ाई, ओपनिंग मैच में गजब गणित, RCB पर दोगुने के अंतर से हावी CSK


पिछले महीने ही फाफ डु प्लेसिस ने जबरदस्त पारी खेलकर जोबर्ग सुपर किंग्स को SA20 प्लेऑफ में पहुंचाया था। और अब से चार महीने बाद, वह टेक्सास सुपर किंग्स के लिए फिर से पीले रंग की पोशाक पहनेंगे और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ टीम बनाएंगे। 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने डु प्लेसिस को तब अपने साथ जोड़ा था, जब वह दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं कर पाए थे। अब हालात बदल चुके हैं डु प्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दामन थाम लिया है। पीली जर्सी उतारकर रेड एंड ब्लू में रंग चुके हैं।
आईपीएल का रोमांच आज से उड़ान भरने के लिए तैयार है। चेन्नई में मैदान सजने वाला है। मैदान हाउस फुल दिखने वाला है। सारी टिकट बिक चुकी है। 17वें सीजन के ओपनिंग मैच में आज भारतीय क्रिकेट के दो लिविंग लीजंड टकराएंगे। ये महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की लड़ाई है। ये डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जंग है। मैच एम. चिदंबरम स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। ऐसा नहीं है कि ये दोनों खिलाड़ी या टीमें पहली बार किसी आईपीएल मैच में टकरा रही हो, लेकिन इस बार धोनी-विराट दोनों कप्तान नहीं हैं। वैसे भी ये लड़ाई 10 vs 20 की है।
10 vs 20 क्या है? – दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स, आरसीबी पर दोगुने अंतर से हावी है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें धोनी की चेन्नई ने 10 तो लाल जर्सी वाली आरसीबी ने 10 मैच ही जीते हैं। पिछले पांच में से चार मैच भी सीएसके के नाम रहे हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। CSK ने अपने आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा मैच आरसीबी के खिलाफ ही जीते हैं। आरसीबी के खिलाफ उसका विनिंग परसेंट 67.74 का है। चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस को भी 20 बार शिकस्त दी है।
CSK का ही दांवा मजबूत – एम. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आठ बार टक्कर हुई है, जिसमें सात बार चेन्नई ने बाजी मारी है जबकि बेंगलुरु की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है। आज के मैच में 15 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम सीएसके के खिलाफ 1000 रन हो जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के बाद चेन्नई दूसरी टीम होगी, जिसके खिलाफ विराट के हजार रन होंगे।