Friday , March 29 2024 6:05 PM
Home / Off- Beat / बीयर ही बीयर पीता है ये बंदा, इतने दिनों में कम किया 18Kg वजन

बीयर ही बीयर पीता है ये बंदा, इतने दिनों में कम किया 18Kg वजन


कितना मुश्किल काम है रे बाबा : वजन घटाने के लिए दुनिया ना जाने क्या क्या कर रही है। अमेरिका के एक शख्स ने खाना-पीना छोड़ दिया। पर… बंदे ने बीयर पीनी नहीं छोड़ी और उसका दावा है कि इससे ही उसने 18 किलो वजन कम कर लिया। सिनसिनाटी शहर में रहने वाले डेल हॉल का कहना है कि वे सिर्फ चाय, कॉफी, बीयर और पानी जैसी चीजों का ही सेवन कर रहे हैं। इससे ही वो अपना वजन घटाने में कामयाब रहे।
46 दिनों में किया ये : हॉल ने 46 दिनों तक सिर्फ क्राफ्ट बीयर के सहारे ही काम चलाया। बता दें कि वो पहले आर्मी में काम कर चुके हैं। हॉल अभी एक बीयर कंपनी में काम कर रहे हैं। हमेशा से ही वो रेस्टोरेंट्स में फूड से घिरे रहे हैं। पर फिर भी उन्होंने अपनी डाइट पर कंट्रोल किया। हॉल के डॉक्टर्स भी उन्हें लगातार मॉनीटर कर रहे हैं।
नहीं करते ब्रेकफास्ट : हॉल ने बताया कि पहली बात तो ये कि वो ब्रेकफास्ट करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। दूसरी बात ये कि वो दिन में 2 से लेकर 5 बीयर तक पी जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो सबसे पहली बीयर दोपहर में पीते हैं। इसके बाद जब उन्हें थोड़ी भूख लगती है तो वो दूसरी बीयर उठा लेते हैं।
एक मैथ्ड में रखते हैं विश्वास : पहले वो 18वीं शताब्दी के बेवेरियन साधुओं की व्रत वाली तकनीक को फॉलो करते थे। अभी वो इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी उपयोग करते हैं। इस तकनीक के अनुसार, कोई भी इंसान 8 घंटों में अपना सारा खाना खत्म करने के बाद बाकी 16 घंटे कुछ नहीं खाता है। हालांकि अब वो अपनी इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी फेवरेट चीजें खाने पर विचार कर रहे हैं।
पैसे भी काफी जोड़ चुके हैं : उन्होंने अपनी इस वेट लॉस जर्नी में बार और रेस्टोरेंट्स वर्कर्स के लिए पैसा जोड़ा है। अब तक वो 12 हजार डॉलर्स (8,80,020.00 रुपये) जोड़ चुके हैं। इस रकम को वो 43 बार और रेस्टोरेंट्स को देने का प्लान कर रहे हैं।
विशेष नोट: हम किसी भी तरह से नशे के सेवन का सर्मथन नहीं करते। ये सेहत के लिए हानिकारक होता है।