
सिडनीः दुनिया के हर देश की अपनी परंपरा और रीति-रिवाज हैं। लेकिन कुछ देशों की परंपराएं हैरान कर देने वाली होती हैं। भारत में कुंवारी लड़की से ही शादी करने की परंपरा है। यहां अगर दुल्हन पहले से शादी शुदा है, तो इसे अपराध की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन इसके विपरीत दुनिया में एक गांव ऐसा है, जहां कुंवारी लड़कियों से शादी करना काननून अपराध माना जाता है।
जी हां अमरीका में प्रशांत महासागर के पश्चिमी में स्थित माइक्रोनेशिया में गुआम जनजाति के लोग रहते हैं। यहां सदियों से शादी को लेकर अजीब-गरीब परंपरा चली आ रही है। यहां कोई भी लड़का कुंवारी लड़की से शादी नहीं करता। अगर वह ऐसा गलती से कर भी ले, या लड़की शादी के वक्त कुंवारी है तो इसे यहां बहुत बड़ा गुनाह माना जाता है। जानकर हैरत होगी कि शादी से पहले लड़कियों को पराए मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने ही पड़ते हैं। उन्हें ये काम करने के लिए सैक्स वर्कर्स की मदद लेनी पड़ती है।
इसके बदले उन्हें उस मर्द से पैसे भी मिलते हैं। इसलिए यहां कुछ लोगों का पेशा ही यही है । यहां जिस भी लड़की की शादी होने वाली होती है, वे उस लड़की से संबंध बनाते हैं। मीडिया रिपोर्टस का दावा है कि अगर किसी लड़की ने इस परंपरा का उल्लंघन किया तो इसे अपराध माना जाता है। यहां कई लड़कियां सैक्स वर्कर के साथ कुछ समय का कॉन्ट्रेक्ट भी करती हैं। जिसमें वह उस समय तक बस उसी लड़की के साथ संबंध बना सकता है किसी और के साथ नहीं। माना जाता है कि शादी से पहले यौन संबंधों के बारे में जानने के लिए महिलाओं को ऐसा करने के लिए कहा जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website