
स्कॉटलैंड यार्ड ने मंगलवार को स्थानीय समयानुयार शाम सात बजे एक व्यक्ति को बकिंघम पैलेस के बाहर से गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति ने महल के मैदान पर संदिग्ध कारतूस फेंके थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराजा चार्ल्स के राजतिलक की तैयारियां जारी हैं। स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया है कि यह शख्स महल के गेट की तरफ बढ़ रहा था जब इसे पकड़ा गया। उसे खतरनाक हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। किसी भी तरह की फायरिंग या फिर अधिकारियों या जनता को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
आतंकवाद से जुड़ा मसला नहीं – महल के बाहर एक नियंत्रित विस्फोट भी किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले को आतंकवाद से जुड़ा मामला नहीं मान रही है। उसका मानना है कि गिरफ्तार व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य कुछ बिगड़ा हो सकता है। पुलिस ने बाद में कहा कि व्यक्ति की तलाशी ली गई और उसके पास एक चाकू मिला, लेकिन उसके पास बंदूक नहीं थी। गिरफ्तारी राजा के राज्याभिषेक समारोह से ठीक पहले हुई है – जिसमें विश्व के नेता और दुनिया भर के अन्य राजघराने शामिल होंगे। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के पास से एक संदिग्ध बैग भी मिला है।
किया गया एक नियंत्रित ब्लास्ट – विशेषज्ञों के अनुमान के बाद सावधानी बरतते हुए एक नियंत्रित विस्फोट भी किया गया। गिरफ्तारी के समय राजा और रानी कैमिला बकिंघम पैलेस में नहीं थे। चीफ सुपरीटेंडेंट जोसेफ मैकडॉनल्ड ने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किसी भी गोलीबारी की कोई सूचना नहीं मिली है, या अधिकारियों या जनता के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।
Home / News / महाराजा चार्ल्स के राजतिलक से पहले बकिंघम पैलेस के बाहर एक शख्स गिरफ्तार, महल के अंदर फेंके थे कारतूस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website