Sunday , April 19 2026 4:30 AM
Home / Sports / फाइनल से पहले दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौनसी टीम 18 साल बाद उठाएगी IPL ट्रॉफी

फाइनल से पहले दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौनसी टीम 18 साल बाद उठाएगी IPL ट्रॉफी


दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान और हर्शल गिब्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।
3 जून की रात को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल को अपना नया चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या पंजाब किंग्स के रूप में मिल जाएगा। 18 साल से अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही आरसीबी और पीबीकेएस एक दूसरे से फाइनल में भिड़ने वाली हैं। सातवें आसमान पर दोनों टीमों का फॉर्म चल रहा है। दोनों ही टीमें खिताब जीतने की फेवरेट हैं। पंजाब का दूसरा तो आरसीबी का यह चौथा आईपीएल फाइनल होने वाला है। वहीं अब खिताबी मुकाबले से पहले दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया कि वह किस टीम को फाइनल में सपोर्ट कर रहे हैं।
किस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं तिलकरत्ने दिलशान? – तिलकरत्ने दिलशान आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले, मैंने कुछ मीडिया आउटलेट्स से कहा था कि आरसीबी को इस साल जीतना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि वे इस बार जीत हासिल कर पाएंगे। विराट और टीम को मेरी शुभकामनाएं।’