
साल 2003 में फिल्म Stuck on You से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस बेला थोर्ने ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार चर्चा में हैं बेला की बॉयफ्रेंड बेंजामिन मस्कलो संग डिनर डेट। एक्ट्रेस देर रात बॉयफ्रेंड संग इन तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आईए डालते हैं एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर एक नजर…
लुक की बात करें तो डिनर डेट के लिए कपल ने ब्लैक आउटफिट का चुनाव किया है। बेला ने ब्लैक टॉप को मैचिंग ब्लैक रफ्लड मिनी सकर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है। इस लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक लैदर बूट्स के साथ कम्पलीट किया हुआ है।
चेहरे पर ब्लैक लुक और नेक पर पर्ल चोकर एक्ट्रेस के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं बॉयफ्रेंड बेंजामिन मस्कलो भी ऑल ब्लैक लुक में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
एक साथ कपल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। एक दूसरे के हाथों में हाथ थाम कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।
काम की बात करें तो बेला को आखिरी बार फिल्म ‘द बेबीसिटरः किलर क्वीन’ और ‘गर्ल’ में देखा गया था।
Home / Entertainment / बॉयफ्रेंड बेंजामिन संग बेला थोर्ने की डिनर डेट, ऑल-ब्लैक लुक में हाथों में हाथ थाम यूं दिए कपल गोल्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website