Friday , June 5 2026 7:02 AM
Home / News / डोनाल्ड ट्रंप के ‘पागल’ कहने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने तोड़ी चुप्पी, जल्द मामला सुलझने की जताई उम्मीद, जानें क्या बोले

डोनाल्ड ट्रंप के ‘पागल’ कहने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने तोड़ी चुप्पी, जल्द मामला सुलझने की जताई उम्मीद, जानें क्या बोले


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन कॉल पर बहस को लेकर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चुप्पी तोड़ी है। नेतन्याहू ने माना है कि इजरायल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका के प्रेसिडेंट उन पर चिल्लाए और उनको पागल कहा। हालांकि इजरायली पीएम ने इसके बहुत गंभीर नहीं होने का दावा करते हुए इसे परिवार के दो लोगों के बीच के मतभेद जैसा कहा है। नेतन्याहू के साथ बातचीत में इजरायल के लेबनान में हमले जारी रखने से ट्रंप झल्ला गए थे और उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।
एक टीवी इंटरव्यू में बुधवार को बेंजामिन नेतन्याहू से सवाल किया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने आपको सनकी पागल (फकिंग क्रेजी) कहा है। इस पर नेतन्याहू ने जवाबा दिया, ‘बहुत अच्छे परिवारों में कई बार ऐसा होता है कि हमारे बीच कुछ टैक्टिकल मतभेद होते हैं लेकिन हम हमेशा उन्हें सुलझाने का तरीका ढूंढ़ लेते हैं। हम सुबह असहमत होते हैं तो दोपहर तक हमारे पास एक कॉमन एक्शन होता है।’
ट्रंप-नेतन्याहू की बहस – डोनाल्ड ट्रंप के बेंजामिन नेतन्याहू पर चिल्लाने का खुलासा एक अमेरिकी अखबार ने किया था। इसके बाद बुधवार को खुद ट्रंप ने माना कि वह नेतन्याहू पर झल्ला गए थे। बेंजामिन नेतनेयाहू ने भी कहा है कि यह परिवार में दो लोगों की बहस जैसा है, जिसे सुलझा लिया जाएग। हालांकि दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों में गाली-गलौच की सीमा तक बात पहुंच जाने का यह अपनी तरह का गंभीर मामला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर डांट दिया था। उन्होंने ऐसा किया क्योंकि उन्हें लगा कि इजरायली सेना के लेबनान में लगातार हमले ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में रुकावट हैं। हालांकि ट्रंप ने इजरायल के साथ किसी तनाव की बात को नकारते हुए साफ किया कि उनके नेतन्याहू से अच्छे संबंध हैं।