Friday , September 25 2026 10:05 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह और आलिया को लेकर फिल्म बनाएंगे भंसाली

रणवीर सिंह और आलिया को लेकर फिल्म बनाएंगे भंसाली


बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत इस वर्ष प्रदर्शित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।
गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह सलमान खान या रितिक रोशन या रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे? कहा जा रहा है कि संजय की अगली फिल्म में रणवीर सिंह ही हीरो रहेंगे। अभिनेत्री के रूप में आलिया भट्ट को लिया जाना तय है। आलिया को संजय बेहद पसंद करते हैं। आलिया की एक्टिंग से वह प्रभावित हैं। वह रणवीर और आलिया की जोड़ी को पेश करना चाहते हैं।