
युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दोहरा शतक लगाने से सिर्फ एक रन चूक गए। वह इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेल रही हैं। पडिक्कल 199 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे पडिक्कल ने 248 गेंदों का सामना किया और 199 रन नबाए। अपनी पारी में उन्होंने 24 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे।
अंपायर ने गलत फैसला दिया? – देवदत्त पडिक्कल को लेग साइड की तरफ जाती गेंद पर कॉट बिहाइंड दिया गया। हालांकि गेंद उनके बल्ले पर लगी ही नहीं थी। लेग साइड की गेंद को पडिक्कल ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड पर लगने के बाद विकेटकीपर के हाथ में चली गई। न्यूजीलैंड ए की तरफ से हल्की अपील ही हुई लेकिन अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। अंपायर के फैसले से पडिक्कल हैरान रह गए।
देवदत्त पडिक्कल का 12वां शतक – इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच हो रही तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में डीआरएस नहीं है। इसी वजह से अंपायर के फैसला को चुनौती नहीं दी जा सकती। हैरान और निराश देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन लौटना पड़ा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 26 साल के पडिक्कल का यह 12वां शतक था। भारतीय टीम के लिए खेले चार टेस्ट मैचों में वह दो शतक लगा चुके हैं।
पिछड़ने के बाद इंडिया ए की बड़ी बढ़त – बर्ट सटक्लिफ ओवल पर पहली पारी में इंडिया ए की टीम 204 रनों से पीछे थी। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टीम की पारी सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 317 रन ठोक दिए। दूसरी पारी में 10 रनों पर दो विकेट खोने के बाद इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने 215 रन जोड़े। सुदर्शन 91 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ध्रुव जुरेल दो रन ही बना सके। लेकिन पडिक्कल ने 5वें विकेट के लिए यश राठौर के साथ 142 गेंद पर 142 रन जोड़े। तीसरे दिन टी ब्रेक तक इंडिया ए ने 5 विकेट 377 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में टीम की बढ़त 173 रनों की हो चुकी है।
Home / Sports / सरेआम हुई बेईमानी… अंपायर ने छीना देवदत्त पडिक्कल का दोहरा शतक, 199 रन पर दिया गलत आउट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website