
बीजिंगः चीन में नौकरी से निकाले गए एक एड्ज रोगी को हर्जाना देकर जॉब पर वापस रख लिया गया है। उसे 60 हज़ार युआन भी बतौर हर्जाना दिया गया है। यह सारी कार्रवाई अदालत के माध्यम से हुई।एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद साउथ वेस्टर्न प्रांत सिचुआन के जेई पेंग को नौकरी पर जाने का मौका मिला।
जेई ने पिछले साल 7 अप्रैल को इस कंपनी के लिए काम करना शुरू किया था।एक महीने के प्रोबेशन के बाद उसे कहा गया कि उसे ऑन रोल किया जाएगा। इसके तहत उसे हैल्थ चैकअप के लिए भेजा गया। चैकअप के बाद रिपोर्ट आई कि वह (HIV पाजिटिव) है।
उसके बाद बॉस का रवैया उसके प्रति बदल गया। जून में उसे कहा कि वह घर जाकर आराम करे। तब उसे 3 हज़ार युआन दिए गए। इससे दुखी होकर उसने कोर्ट का सहारा लिया। नियमानुसार चीन में नई नौकरी में मैडीकल चेकअप जरूरी नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website