
ब्रैड पिट और टॉम क्रूज करीब 24 साल बाद पब्लिक के सामने एक साथ आए हैं। मौका था लंदन में F1 मूवी के प्रीमियर का। दोनों की फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। दूसरी तरफ ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बारे में भी चर्चा हो रही है।
ब्रैड पिट और टॉम क्रूज दोनों ही हॉलीवुड के फेमस स्टार हैं। ये ‘गोल्डन ब्वॉयज’ हाल ही में 24 साल बाद साथ नजर आए और तहलका मचा दिया। मौका था F1 फिल्म के प्रीमियर का, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली संग शादी के टूटने और नशे की लत के बारे में भी बात की है।
ब्रैड पिट की रेसिंग मूवी F1 का लंदन में प्रीमियर हुआ। वहां Interview with the Vampire के को-एक्टर्स ने रेड कार्पेट पर गर्मजोशी से गले मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। ब्रैड पिट ने जब टॉम क्रूज को देखा तो अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। हॉलीवुड के दो दिग्गजों ने एक-दूसरे को दिल से गले लगाया और खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिए। साल 2001 के ‘अमेरिका: ए ट्रिब्यूट टू हीरोज’ कॉन्सर्ट के बाद से उनका पहला रेड कार्पेट मोमेंट था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website