Friday , October 2 2026 9:37 AM
Home / Lifestyle / यह चीजें खाने से मरने लगते हैं पेट के गंदे बैक्टीरिया, फिर पैदा होते हैं हेल्दी माइक्रोब्स, बढ़िया होगा डायजेशन

यह चीजें खाने से मरने लगते हैं पेट के गंदे बैक्टीरिया, फिर पैदा होते हैं हेल्दी माइक्रोब्स, बढ़िया होगा डायजेशन


अगर आपको शरीर में होने वाली तमाम बीमारियों से बचना है तो आपको अपने गट हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा। खासतौर पर पेट की बीमारियों से बचने के लिए आपको ये करना होगा। हेल्दी गट न केवल डायजेशन के लिए मददगार है, बल्कि यह शरीर के लगभग सभी हिस्से के लिए जरूरी है। इसमें होने वाली गड़बड़ी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।
गट हेल्थ में माइक्रोब्स की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माइक्रो-बायोम में गुड और बैड दोनों तरह के माइक्रोब्स पाए जाते हैं। गुड माइक्रोब्स जैसे कि प्रोबायोटिक्स और सेल्यूलर माइक्रोब्स, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। जबकि बैड माइक्रोब्स जैसे कि पैथोजेनिक बैक्टीरिया, जो गट हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं। बैड माइक्रोब्स की बढ़ती संख्या आपके गट हेल्थ को खराब कर सकती है। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानेंगे, जो आपकी गुड गट हेल्थ में मदद करेंगे।
अदरक – अदरक का सेवन आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो खाने को आसानी से पचाने के साथ गट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
दही – दही का सेवन गट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया, जैसे कि लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस पाए जाते हैं, जो गट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक्स का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, जो आपके गट में संतुलित माइक्रोबायोम को बनाए रखता है।
बादाम – बादाम में भी प्रोबायोटिक्स की मात्रा पाई जाती है, जो आपकी डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। बादाम में पॉलीफेनॉल भी पाया जाता है, जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
लहसुन – लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो आपके गट में बढ़ने वाले बैड बैक्टीरिया को कंट्रोल करते हैं। इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह नसों को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।