Tuesday , April 28 2026 1:04 AM
Home / Lifestyle / इस हरी चीज को खाने से हड्डियां बनती हैं लोहा, खाने में टेस्टी, फायदों में दमदार

इस हरी चीज को खाने से हड्डियां बनती हैं लोहा, खाने में टेस्टी, फायदों में दमदार


आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। आयुर्वेदिक दवा के लिए इसकी फली, पत्तियों व जड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। मोरिंगा को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे – सहजन, ड्रमस्टिक आदि। यह एक तरह की हरी सब्जी है, जिसका साइंटिफिक नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। आइए मोरिंगा के फायदे और खाने का तरीका जानते हैं।
मोरिंगा के गुण – मोरिंगा शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-बायोटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन ए और सी के गुणों से भी भरपूर होता है।
हेल्दी ब्रेन के लिए फायदेमंद – एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मोरिंगा का सेवन करने से आपको ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। मोरिंगा में ट्रिप्टोफेन नाम का प्रोटीन मौजूद होता है, जो आपके दिमाग को स्वस्थ रखता है।
एंटी-एजिंग फायदा – मोरिंगा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप जवां नजर आ सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ आपकी त्वचा लटक जाती है। इससे बचाव के लिए मोरिंगा का सेवन करें। यह त्वचा में कसावट लाता है। साथ ही फाइन लाइन्स व झुर्रियां दूर करता है।