Thursday , April 30 2026 6:07 PM
Home / Sports / कैमरून ने वो कर दिया जो कभी नहीं हुआ, 5 बार का चैंपियन ब्राजील हुआ उलटफेर का शिकार

कैमरून ने वो कर दिया जो कभी नहीं हुआ, 5 बार का चैंपियन ब्राजील हुआ उलटफेर का शिकार


पांच बार के चैंपियन ब्राजील (Brazil Football Team) को शनिवार को फीफा विश्व कप 2022 (Fifa 2022) के अपने अंतिम ग्रुप मैच में कैमरून से हार का सामना करना पड़ा। कैमरून विश्व कप में ब्राजील को हराने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। इंजुरी टाइम में गोल की मदद से कैमरून ने मुकाबले को 1-0 से अपने नाम कर लिया। हालांकि इस हार के बाद भी ब्राजील की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही। टीम पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी।
गोल के बाद रेड कार्ड – विन्सेंट अबूबकर ने 92 वें मिनट में कैमरून के लिए गोल किया। इसके एक मिनट बाद जश्न मनाने के क्रम में उन्होंने अपनी टी-शर्ट निकला दी। जिसकी वजह से उन्हें यलो कार्ड मिला। यह मुकाबले का उनका दूसरा येलो कार्ड था और इसी वजह से रेफरी को रेड कार्ड दिखानी पड़ी और अबूबकर मैदान से बाहर भेज दिए गए। फुटबॉल की नियम के अनुसार जर्सी उतारने पर खिलाड़ी को येलो कार्ड दिया जाता है।
ब्राजील 6 अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा। स्विट्जरलैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही। उसने अपने आखिरी ग्रुप मैच में सर्बिया को 3-2 से हराया। कैमरून ने अपने अभियान को चार अंकों के साथ समाप्त किया और समूह में तीसरे स्थान पर रहा। सर्बिया सिर्फ एक अंक के साथ सबसे नीचे रहा। उसे एक भी मैच में जीत नहीं मिली।
ब्राजील ने किए 9 बदलाव – इस मैच के दौरान ब्राजील अपना दबदबा बनाकर रहा। जिसमें कोच टिटे ने अपने शुरुआती लाइन-अप में नौ बदलाव किए। टीम ने गोल के 21 प्रयास किए, इसमें 7 टारगेट पर भी थे। 65 प्रतिशत पोजिशन ब्राजील के पास रही। इसके बाद भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। ब्राजील का सामना अगले राउंड में दक्षिण कोरिया से होगा। वहीं स्विट्जरलैंड की टक्कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल से होगी।