Friday , September 18 2026 8:08 AM
Home / News / कनाडा: उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन, 7 लोगों की मौत

कनाडा: उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्लेन, 7 लोगों की मौत


कनाडा के ओन्तारियो प्रांत में छोटा हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। अमेरिका से रजिस्ट्रेड इस विमान ने टोरंटो बटनविले मुनिस्पिल हवाई अड्डे से किंग्सटन के लिए उड़ान भरी थी।
इसके थोड़ी देर बाद विमान का मलबा पुलिस ने बेरिड्ज ड्राइव से दो किलोमीटर दूर उत्तरी क्रिकफोर्ड रोड में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जांच चल रही है।