Saturday , April 25 2026 5:23 AM
Home / News / सिर्फ इस्लाम के नाम पर बेवकूफ नहीं बना सकते… कश्मीर पर सऊदी ने शहबाज को दिया झटका तो पाकिस्तानियों ने निकाली भड़ास

सिर्फ इस्लाम के नाम पर बेवकूफ नहीं बना सकते… कश्मीर पर सऊदी ने शहबाज को दिया झटका तो पाकिस्तानियों ने निकाली भड़ास


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं। शरीफ ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है। उनकी मुलाकात के बाद दो अहम बातें निकलकर आई हैं। एक सऊदी अरब ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद के बजाय निवेश का वादा दिया है। दूसरी सऊदी ने कश्मीर पर यूएन में पाकिस्तान की तरफदारी करने की बात को नकार दिया। सऊदी ने पाक पीएम को साफ कहा कि कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान और भारत के बीच का है और दोनों देशों को बातचीत से इसे सुलझाना चाहिए। सऊदी के बयान को पाकिस्तान के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने आम पाकिस्तानियों से बात की है। पाकिस्तान के लोगों ने इस पर राय रखते हुए अपने नेताओं को जमकर सुनाई है।
सना से बात करते हुए मेडिकल फील्ड में जॉब करने वाले मोहम्मद अब्बास ने कहा, ‘सऊदी अरब पाकिस्तान का साथ लगातार देता रहा है। हमारे देश में राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद बुरे वक्त में सऊदी साथ रहा है। पाकिस्तान में जिस तरह के आर्थिक हालात हैं। अगर सऊदी, यूएई, चीन ना होते तो शायद देश दिवालिया हो चुका होता। सऊदी इस्लामी देश होने की वजह से या पुराने रिश्तों पर पाकिस्तान का साथ देता रहा है लेकिन दो देशों के मुद्दे धर्म पर तय नहीं होते। दो मुल्क जब बठते हैं तो एक-दूसरे के फायदे को देखते हुए मामले तय होते हैं। सऊदी को भारत में बड़ा बाजार दिख रहा है तो वो उस तरफ देखेंगें।’ अब्बास ने कहा कि कश्मीर का जहां तक सवाल है तोये मामला यूएन, पाकिस्तानी, भारतीय या किसी के भी हाथ में नहीं होना चाहिए। कश्मीरी क्या चाहते हैं, इस बात को अहमियत दी जानी चाहिए।