
‘टाइटैनिक’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर और अवॉर्ड विनिंग फिल्मों में नजर आए एक्टर बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बर्नार्ड हिल के निधन से फैंस को सदमा लगा है। एक्ट्रेस और बर्नार्ड हिल की को-स्टार बारबरा डिक्सन ने इसकी जानकारी दी।
एक्ट्रेस ने X पर Bernard Hill के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं अत्यंत दुख के साथ बता रही हूं कि बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। हमने साल 1974 में आए विली रसेल के शो ‘जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट’, में साथ काम किया था। वह कमाल के एक्टर थे। उनसे मिलना और साथ काम करना सम्मान की बात थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे बेनी।’
रविवार, 5 मई को ली आखिरी सांस – हालांकि अभी तक बर्नार्ड हिल के निधन का कारण नहीं पता चल पाया है। लेकिन ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक्टर के एजेंट लो कोल्सन ने कन्फर्म किया कि उनकी मौत रविवार, 5 मई की सुबह हुई। बताया जा रहा है कि हिल को शनिवार, 4 मई को कॉमिक कॉन लिवरपूल में शामिल होना था, लेकिन एनमौके पर इसे रद्द करना पड़ा।
Home / Entertainment / नहीं रहे ‘टाइटैनिक’ के कैप्टन एडवर्ड जे स्मिथ, एक्टर बर्नार्ड हिल ने 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website