Thursday , April 30 2026 6:04 AM
Home / News / World (page 496)

World

डिनर में क्या खाएं… क्यों इतना मुश्किल है इस सवाल का जवाब? कई साल में वैज्ञानिकों को समझ आई असली समस्या

एक व्यस्त दिन के बाद, आपकी साथी आपको मैसेज भेजती है, ‘चलो खाना बाहर से मंगा लेते हैं, मेरा खाना बनाने का मन नहीं है।’ आप फूड डिलीवरी ऐप खोलते हैं और उपलब्ध कई रेस्तरां और व्यंजनों को देखना शुरू करते हैं। थाई, पिज़्ज़ा, बर्गर, कोरियन, लेबनीज… कहीं मुफ्त डिलीवरी का ऑफर तो किसी रेस्तरां की आपके घर से दूरी… …

Read More »

बाजवा की बहू बनने से नौ दिन पहले ही बनी अरबपति, छह साल में मालामाल हो गया पाकिस्तानी आर्मी चीफ का परिवार, बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के करीबी और दूर के रिश्तेदारों ने नए अंतरराष्ट्रीय बिजनेस शुरू किए, विदेशों में पैसे जमा किए और दूसरे देशों में संपत्तियां खरीदीं। लाहौर की एक युवती पाकिस्तानी आर्मी चीफ की बहू बनने से नौ दिन पहले अरबपति बन गई, जबकि उसकी बाकी तीन बहनें ज्यों की त्यों रह गईं। पिछले छह …

Read More »

शहबाज की मंत्री ने पीटीआई के लॉन्ग मार्च को ‘नाकाम’ बताया : इमरान खान का तमाशा 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा.

पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरयम औरंगजेब ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘लॉन्ग मार्च’ को ‘तमाशा’ बताते हुए कहा है कि यह 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। खान ने अपने भाषण में ऐलान किया है कि उनका ‘लॉन्ग मार्च’ 26 नवंबर को इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी पहुंचेगा और वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे और भविष्य की कार्रवाई …

Read More »

अफ्रीका का सबसे बड़ा मगरमच्छ, निगल चुका है 300 जिंदगियां… जाल तो दूर बंदूक की गोली भी बेअसर!

गीटेगा : मगरमच्छ इस दुनिया की सबसे शातिर और खतरनाक सरीसृप प्रजातियों में से एक हैं। जंगल में जितना खतरनाक बाघ होता है, पानी में वही आतंक मगरमच्छ का होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नील नदी में एक ऐसा मगरमच्छ है जो किसी आम जलीय जीव से कहीं ज्यादा खतरनाक है। हम बात उस कुख्यात मगरमच्छ की …

Read More »

चीन की हाऊसिंग इंडस्ट्री में मचा हाहाकार, नए घरों की कीमतों में भी भारी गिरावट

चीन में रईस लोग जहां अपनी पुरानी संपत्तियों को कौड़ियों के दाम बेच कर देश छोड़ने पर उतारू हैं, वहीं अब नए घरों की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते चीन के हाऊसिंग इंडस्ट्री में एक बार फिर से हाहाकार मच गया है। साऊथ चाइना सी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बीते सितंबर लगातार …

Read More »

पत्रकार की हत्या मामले में सऊदी शहजादे को बचाने के लिए अमेरिका ने उठाये कदम

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि सऊदी अरब के शहजादे को अमेरिका के पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या मामले में उनकी भूमिका के लिए मुकदमे से छूट प्राप्त माना जाना चाहिए। यह अमेरिकी सरकार के रुख में एक बड़ा बदलाव है क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडेन इस नृशंस हत्या को लेकर शहजादे मोहम्मद बिन सलमान की निंदा …

Read More »

पाकिस्तान: इमरान खान पर एक और जानलेवा हमला होने की संभावना, कोर्ट ने किया आगाह

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की एक और कोशिश किये जाने की संभावना है। अदालत ने जोर देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पर मंडराते खतरे का संज्ञान लेना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक की यह टिप्पणी खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ द्वारा आयोजित …

Read More »

पाकिस्तान में शुरू हो गई चुनाव की सुगबुगाहट? जनरल बाजवा और राष्ट्रपति अल्वी ने की इलेक्शन पर चर्चा, इमरान का दावा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने तत्काल और पारदर्शी चुनाव के मुद्दे पर बातचीत के लिए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की है। इससे पहले राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि वह अगले सेना प्रमुख की उच्चस्तरीय नियुक्ति के संबंध में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह के अनुसार …

Read More »

मां के इलाज के पैसे नहीं थे इसलिए ISIS में जाना चाहता था… बेबस लेबनान बना आतंक की फैक्ट्री!

पिछले साल 100 युवा लेबनानी आईएसआईएस में हुए शामिल – बेरूत : लेबनान का त्रिपोली शहर भूमध्य सागर की सबसे गरीब जगहों में से एक है। इसी शहर में अहमद नाम का एक किशोर रहता है जो पढ़ने के बजाय हर रोज काम पर जाता है। रोज घंटों काम करने के बाद भी उसे हफ्ते में सिर्फ कुछ ही पैसे …

Read More »

पहली बार दुनिया के सामने आई किम जोंग उन की बेटी, तानाशाह पिता के साथ देखा उत्तर कोरियाई मिसाइल लॉन्च, जानें कौन है

किम जोंग उन अपने मिसाइल लॉन्च के जरिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को भी किम जोंग ने मिसाइल लॉन्च किया। इस मिसाइल लॉन्च की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दिख रहा है कि किम जोंग अपनी बेटी के साथ हैं। सरकारी मीडिया ने बताया कि किम जोंग उन के करीब खड़ी बच्ची उनकी बेटी …

Read More »