Thursday , May 7 2026 8:34 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर पोछा लगाते हुए रोईं, पति ने छीना करियर-प्रॉपर्टी और बच्चे, उड़ेला दर्द

सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर पोछा लगाते हुए रोईं, पति ने छीना करियर-प्रॉपर्टी और बच्चे, उड़ेला दर्द


पूर्व एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले कुछ महीनों से बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। जहां एक तरफ वह यूएई में बंद भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली के लिए लड़ती नजर आईं, तो वहीं पति पीटर हाग के साथ तलाक और बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ाई जारी है। मामला कोर्ट में चल रहा है, और सेलिना ने एक बार फिर इस तलाक की लड़ाई पर बात की है। सेलिना हाल ही बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचीं और वहां फूट-फूटकर रोने लगीं। वह खुद को संभाल नहीं पाईं।
सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटे शमशेर की कब्र पर गई हैं और रोए जा रही हैं। उन्होंने पोस्ट में अपने दिल का दर्द उड़ेल दिया। सेलिना ने बताया कि पति पीटर हाग उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दे रहे हैं। वह ऑस्ट्रिया अपने तलाक की सुनवाई के लिए गई थीं।
बेटे की कब्र पर रोती हुईं सेलिना, लिखा- बच्चों को अनजान जगह ले गए – सेलिना वीडियो में बेटे की कब्र साफ करती और रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास इस दिल दहला देने वाले वीडियो को शेयर करने के अलावा कोई चारा नहीं था, ताकि मैं दुनिया को एक मां के रूप में अपने दर्द को दिखा सकूं। पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन थे। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रियाई जज के सामने दी गई अंडरटेकिंग के बावजूद, मेरे बच्चों को एक अनजान जगह पर ले जाया गया। उन्हें वापस हमारे मैरिटल होम में नहीं लाया गया। मैं सिर्फ बेटे शमशेर से मिल पाई, जो कुछ समय पहले गुजर गया था।’
ऑस्ट्रियाई जज के सामने दी गई अंडरटेकिंग के बावजूद मेरे बच्चों को एक अनजान जगह पर ले जाया गया। उन्हें वापस हमारे मैरिटल होम में नहीं लाया गया। मैं सिर्फ बेटे शमशेर से मिल पाई, जो कुछ समय पहले गुजर गया था।
सेलिना ने आगे लिखा है, ‘यह एक ऐसी मां की दिल तोड़ने वाली कहानी है, जिसने अपने बच्चों के जन्म से लेकर अब तक उनके लिए सब कुछ किया। मैंने अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम…सब कुछ छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और फिर वापस दुबई, ऑस्ट्रिया चली गई, यह सब अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए किया। मैंने अकेले ही अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और उनके सपनों, उनके ट्रांसफर, सपनों और जो जिंदगी हम दोनों ने साथ मिलकर बनाई, उसमें पति का साथ दिया। शादी और बच्चों के प्रति अपनी निष्ठा के बदले में, मेरी प्रॉपर्टी टुकड़े-टुकड़े करके ले ली गई। मैंने दुर्व्यवहार सहा।’
मैंने अपना देश, अपने पैरेंट्स, अपना काम सब कुछ छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और फिर वापस दुबई, ऑस्ट्रिया चली गई। यह सब अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए किया। मैंने अकेले ही अपने बच्चों को पाला। शादी और बच्चों के प्रति अपनी निष्ठा के बदले में, मेरी प्रॉपर्टी टुकड़े-टुकड़े करके ले ली गई। मैंने दुर्व्यवहार सहा।
सेलिना जेटली यहीं नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए आगे लिखा, ‘मेरी आपसी सहमति से सुलझे हुए तलाक की हर रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया गया। बेवजह की डिमांड की गईं और अब मेरे पास सिर्फ वही प्रॉपर्टी बची है, जो शादी से पहले थी। जॉइंट कस्टडी और ऑस्ट्रियाई कोर्ट के फैसले के बावजूद मुझे अपने तीन बच्चों से किसी भी तरह से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मेरा दिल टूट गया है। बच्चों तक मेरी पहुंच में बार-बार रुकावट डाली गई। उन्हें सिलेक्टिव मीडिया एक्सपोजर दिया जा रहा है। उन्हें ब्रेनवॉश किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है ताकि वो अपनी मां के खिलाफ बोल सकें। उस मां के खिलाफ, जिसने कुछ बुरा नहीं किया, बल्कि जिस दिन से पैदा हुए हैं, उस दिन से उनकी देखभाल की और पिता के करियर को सहारा देने के लिए एक देश से दूसरे देश जाती रही।’
सेलिना की शादी, बच्चे और छोटे बेटे शमशेर की मौत – मालूम हो कि पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी, और 2012 में जुड़वां बेटों की मां बनीं। फिर साल 2017 में उन्होंने दो जुड़वां बेटों को और जन्म दिया, पर उनमें से एक बेटे की मौत हो गई, जिसका नाम शमशेर रखा था। शमशेर प्री-मैच्योर पैदा हुआ था, और दो महीनों तक इन्क्यूबेटर में रखना पड़ा था। और फिर हार्ट में दिक्कत के कारण उसकी मौत हो गई।
सेलिना जेटली के पति पीटर पर संगीन आरोप – सेलिना जेटली कुछ महीने पहले भारत वापस लौट आईं और पति पीटर हाग पर संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने 50 करोड़ रुपये का मुआवजा और 10 लाख रुपये का मेंटेनेंस मांगा था। सेलिना ने पीटर पर करीब 15 संगीन आरोप लगाए थे, जिनमें प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी से लेकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव, कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स के साथ जबरदस्ती हमबिस्तर होने का दबाव और बिना कपड़ों के तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने जैसे आरोप शामिल हैं।