
जाकिर नाइक ने फिर एक बाद अपने बयान से मजाक उड़वाया है। उसने कहा है कि पाकिस्तान में रहकर जन्नत जाने के चांसेज अमेरिका से सैकड़ों गुना ज्यादा हैं। जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है। इस दौरान वह शहर-शहर घूमकर तकरीरें कर रहा है। जाकिर नाइक भारत में वांटेड है।
विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान उसने एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर उसकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। जाकिर नाइक ने कहा है कि पाकिस्तान में रहकर जन्नत जाने के चांसेज अमेरिका से तो सैकड़ों गुना ज्यादा है। जाकिर नाइक शहबाज सरकार के निमंत्रण पर इस्लामी तकरीर करने के लिए पाकिस्तान पहुंचा है। भारत में वांटेड भगोड़े जाकिर नाइक के लिए पाकिस्तान ने रेड कॉर्पेट बिछाया हुआ है। उसने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की थी।
पहले भी विवादों में रहा है जाकिर नाइक – ऐसा पहली बार नहीं है, जब जाकिर नाइक के दौरे को लेकर विवाद हुआ है। दो दिन पहले ही जाकिर नाइक पाकिस्तान के एक अनाथालय के दौरे पर गया था। इस दौरान अनाथालय के संचालक ने जाकिर नाइक को स्मृति चिन्ह देने के लिए मंच पर यतीम लड़कियों को बुलाया, जिस पर जाकिर नाइक भड़क गया और मंच छोड़कर चला गया। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इम्तियाज महमूद ने दावा किया कि अनाथालय के अधिकारियों ने लड़कियों को “बेटियों” के रूप में पेश किया। जाकिर नाइक ने कथित तौर पर उन्हें “गैर-महराम” बताते हुए कहा, “आप उन्हें छू नहीं सकते या उन्हें अपनी बेटियां नहीं कह सकते।”
जाकिर नाइक को लड़कियों से नफरत क्यों? – इम्तियाज महमूद ने जाकिर नाइक की प्रतिक्रिया को स्पष्ट करते हुए कहा कि नफरत फैलाने वाले उपदेशक का “तर्क यह है कि ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं”, जिसके कारण उन्हें उनकी बेटियों के रूप में पेश नहीं किया जा सकता। इस्लामिक शब्दों में, “हराम” का अर्थ कुछ ऐसा है जो अपवित्र या निषिद्ध है, “महराम”, जो “हराम” शब्द से आया है, एक ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जिससे कोई शादी नहीं कर सकता – उदाहरण के लिए एक पिता के लिए उसकी बेटी। इसलिए, एक “गैर-महराम” केवल उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जिससे कोई शादी कर सकता है – या उस व्यक्ति से शादी करना “हराम” नहीं है।
कौन है जाकिर नाइक – जाकिर नाइक भारत में एक वांछित भगोड़ा है। 2016 में नाइक पर मलेशिया में विदेश में रहने के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा। तब से नाइक भारत नहीं लौटा और मलेशिया का स्थायी निवासी बन गया। हालांकि नाइक सभी आरोपों से इनकार करता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी जाकिर नाइक की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए हैं, लेकिन मलेशियाई सरकार के सहयोग न करने के कारण वह हमेशा बच निकला है। नाइक के पीस टीवी को भारत, बांग्लादेश, कनाडा, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम में अभद्र भाषा कानूनों के तहत प्रतिबंधित किया गया है।
Home / News / पाकिस्तान में रहकर जन्नत में जाने के चांस अमेरिका से सैकड़ों गुना ज्यादा… जाकिर नाइक का ‘ज्ञान’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website