Thursday , May 28 2026 10:38 AM
Home / Sports / 41 साल के उम्र में हुआ इंटरनेशनल अंपायर का निधन, फैट लॉस के लिए पाकिस्तान में कराई थी सर्जरी!

41 साल के उम्र में हुआ इंटरनेशनल अंपायर का निधन, फैट लॉस के लिए पाकिस्तान में कराई थी सर्जरी!

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है, जिन्होंने 25 वनडे और 21 टी20 मैचों में अंपायरिंग की थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है, वहीं आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी उनके योगदान को याद करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कम्यूनिटी इंटरनेशनल अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के निधन से शोक में है। आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय अंपायरों के पैनल के सदस्य, शिनवारी ने 25 वनडे और 21 टी20 में अंपायरिंग की थी। उन्होंने दिसंबर 2017 में शारजाह में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में क्या कहा? – अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘एसीबी का नेतृत्व, कर्मचारी, और पूरा अफगानअटालन परिवार अफगानिस्तान के एलीट अंपायरिंग पैनल के एक सम्मानित सदस्य, बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के निधन से बहुत सदमे और दुख में हैं। बड़े दुख के साथ हम श्री शिनवारी के बीमारी के बाद निधन की खबर साझा कर रहे हैं।’ बोर्ड ने आगे कहा, ‘बिस्मिल्लाह जान अफगान क्रिकेट के महान सेवक थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके परिवार, दोस्तों और पूरे अफगान क्रिकेट बिरादरी के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।’
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी दिया बयान – आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने बिस्मिल्लाह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, ‘खेल में उनका योगदान बहुत बड़ा था और क्रिकेट समुदाय उन्हें बहुत याद करेगा। हमें इस क्षति से गहरा दुख हुआ है और हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’