
चीन ने बांग्लादेश के साथ सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश की आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने देश में चीन के राजदूत याओ वेन से रविवार को मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम (ढाका) यात्रा के लिए उचित समय पर निर्णय लेंगे।’ हसीना के नेतृत्व वाली आवामी लीग के लगातार चौथी बार आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वेन ने महमूद से मुलाकात की। इससे पहले चीन ने मालदीव के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था।
मुख्य विपक्षी दल ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) ने सात जनवरी को हुए चुनाव का बहिष्कार किया था। महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री की बीजिंग यात्रा के लिए परस्पर रूप से सुविधाजनक तारीख चुनने के लिए बातचीत की गयी। प्रधानमंत्री हसीना ने 1-6 जुलाई, 2019 को चीन की आधिकारिक यात्रा की थी। उन्होंने डालियान में 13वें समर दावोस फोरम में भी भाग लिया था। उन्होंने उस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।
चुनाव के बाद दी बधाई – इस बीच, विदेश मंत्रालय ने महमूद और वेन के बीच मुलाकात के बाद एक बयान में कहा, ‘चीन ने बांग्लादेश में नयी सरकार के कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी इच्छा दोहरायी है।’सात जनवरी को हुए चुनाव के तुरंत बाद चीन के राष्ट्रपति शी ने हसीना को बधाई दी और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने का विश्वास जताया था। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चीन चाहता था कि हसीना पिछले साल सितंबर में बीजिंग की यात्रा करें लेकिन उस समय चुनाव और अन्य कार्यक्रमों के कारण वह यात्रा नहीं कर पायीं।
Home / News / भारत के पड़ोसियों से करीबी बढ़ाने में जुटा चीन, मालदीव के बाद अब बांग्लादेश नया टार्गेट, जिनपिंग ने शेख हसीना को किया आमंत्रित
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website