Friday , April 17 2026 5:34 PM
Home / News / India / चीन ने COVID-19 का टीका विकसित करने के लिए भारत, BRICS देशों के साथ सहयोग की पेशकश की

चीन ने COVID-19 का टीका विकसित करने के लिए भारत, BRICS देशों के साथ सहयोग की पेशकश की


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीके विकसित करने में मंगलवार को भारत और अन्य ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग की पेशकश की और इस संबंध में परंपरागत चिकित्सा पर ब्रिक्स के सदस्य देशों की एक संगोष्ठी की जरूरत बताई। शी ने ब्रिक्स देशों के 12वें सम्मेलन को वीडियो लिंक से संबोधित करते हुए कहा, ‘चीनी कंपनियां टीकों के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए अपने रूसी और ब्राजीली साझेदारों के साथ काम कर रही हैं। हम दक्षिण अफ्रीका और भारत के साथ भी सहयोग के लिए तैयार हैं।’
रूस के राष्ट्रवति व्लादिमीर पुतिन की मेजबानी में आयोजित डिजिटल सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति साइरियल रामाफोसा ने शिरकत की। शी ने कहा, ‘चीन COVID-19 संबंधी वैश्विक COVAX प्रणाली में शामिल हुआ है और जरूरत पड़ने पर ब्रिक्स देशों को टीके मुहैया कराने पर सक्रियता से विचार करेगा।’

कोरोना वैक्सीन की खबर से गायब हुई चांदी की चमक, जानें लेटेस्ट प्राइस : मार्च 2021 डिलिवरी वाली चांदी में भी इस समय गिरावट देखी जा रही है। इस समय यह 68 रुपये की गिरावट के साथ 65421 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अभी तक इसमें 102 लॉट का कारोबार हुआ है। आज सुबह यह 7 रुपये की तेजी के साथ 65496 के स्तर पर खुली थी।
इंटरनैशनल मार्केट में चांदी में मामूली तेजी देखी जा रही है। इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबर के 10.45 बजे 20 दिसंबर को डिलिवरी वाली चांदी इस समय 24.80 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि सोने की कीमत पर दबाव दिख रहा है। इस समय 20 दिसंबर को डिलिवरी वाला सोना 1.35 डॉलर की गिरावट के साथ 1886.15 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कोरोना वैक्सीन की खबर से शेयर बाजार में बहार है। सेंसेक्स आज सुबह 44 हजार के पार खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 74.40 प्रति डॉलर पर खुला।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि चीन द्वारा विकसित किये जा रहे दो टीकों समेत नौ संभावित COVID-19 टीकों को COVAX में शामिल करने पर मूल्यांकन चल रहा है। COVAX, अंतरराष्ट्रीय टीका गठजोड़-गावी, कॉलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन्स (सेपी) और डब्ल्यूएचओ का संयुक्त उपक्रम है। इसका उद्देश्य टीकों का विकास और उत्पादन तेज करना है।

शी ने कहा, ‘ब्रिक्स के टीका अनुसंधान और विकास केंद्र के विकास को समर्थन देने के लिए चीन ने अपना खुद का राष्ट्रीय केंद्र बनाया है। मेरा प्रस्ताव है कि हम परंपरागत चिकित्सा पर ब्रिक्स देशों की एक संगोष्ठी आयोजित करें ताकि कोरोना वायरस की रोकथाम और उपचार में इस चिकित्सा प्रणाली की भूमिका का अध्ययन किया जा सके।’

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों को एकता के साथ विभाजन से उबरना चाहिए और वायरस को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक वैश्विक ऊर्जा को संचित करना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में ब्रिक्स देशों द्वारा बहुपक्षवाद और वैश्वीकरण का समर्थन किये जाने की जरूरत बताई। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।