Wednesday , April 22 2026 12:54 PM
Home / Uncategorized / यूरोप में तहलका मचा रहा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, NATO के दरवाजे पर तैनात, टेंशन में अमेरिका

यूरोप में तहलका मचा रहा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, NATO के दरवाजे पर तैनात, टेंशन में अमेरिका


सर्बिया ने चीनी FK-3 एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर तहलका मचा दिया है। सर्बियाई रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीनी एयर डिफेंस सिस्टम से उसके हवाई क्षेत्र की निगरानी और रक्षा क्षमताओं में काफी सुधार हुआ है। यह सिस्टम चीन की HQ-22 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली का एक्सपोर्ट वर्जन है।
यूरोपीय देश सर्बिया ने चीनी एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करके अमेरिका समेत नाटो देशों की नींद उड़ा दी है। सर्बियाई रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीनी एयर डिफेंस सिस्टम से उसके हवाई क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा क्षमताओं में काफी सुधार हुआ है। इस देश ने चीन से FK-3 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद की है। यह एयर डिफेंस सिस्टम चीन की HQ-22 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली का एक्सपोर्ट वर्जन है।
सर्बिया ने चीनी सिस्टम की तारीफ की – 30 दिसंबर को प्रकाशित एक प्रेस विज्ञप्ति में, मंत्रालय ने कहा कि FK-3 एयर डिफेंस सिस्टम सर्बिया के आसमान की मल्टीलेयर सुरक्षा प्रदान करता है। इस सिस्टम में एक कमांड सेंटर वाहन, मिसाइल लांचर, रडार सिस्टम और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट वाहन शामिल हैं, जो एक व्यापक एयर डिफेंस नेटवर्क बनाते हैं। इसे हाई मोबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तैनात हो सकता है।
2019 में सर्बिया ने दिया था ऑर्डर – 2019 में, सर्बिया ने FK-3 प्रणाली के लिए ऑर्डर दिया। 2020 में, अमेरिकी अधिकारियों ने बेलग्रेड को चीनी मिसाइल सिस्टम खरीदने के खिलाफ चेतावनी दी थी, जिसमें कहा गया था कि सर्बिया को यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी गठबंधनों में सदस्यता हासिल करने के लिए, उसे अपने सैन्य उपकरणों को पश्चिमी मानकों के अनुरूप बनाना होगा। FK-3 की डिलीवरी 2022 में चीनी Y-20 परिवहन विमानों का उपयोग करके बड़े पैमाने पर एयरलिफ्ट ऑपरेशन के माध्यम से पूरी हुई, जिसने इसे यूरोप में चीनी हथियारों की सबसे बड़ी खेप के रूप में चिह्नित किया।