Sunday , August 16 2026 11:05 AM
Home / News / चीनी ने बनाई दोपहिया इलेक्ट्रिक कार तैयार, माउस से होती है कंट्रोल

चीनी ने बनाई दोपहिया इलेक्ट्रिक कार तैयार, माउस से होती है कंट्रोल


बीजिंगः एक चीनी इंजिनियर ने माऊस से चलने वाली एक इलेक्ट्रिक कार बना कर दुनिया को हैरान कर दिया है। झू लिंग्युन (Zhu Lingyun) ने 1961 में बने फोर्ड के एक कार मॉडल का फ्यूचर बेस्ड दोपहिया वर्जन डिजाइन किया है जिसे चीन में टेस्ट किया जा रहा है। इस टू व्हीलर कार में न तो स्टीयरिंग वील है और न ही ऐक्सेलरेशन के लिए पेडल।
इसे एक कम्प्यूटर माउस और 24 इंच की स्क्रीन से कंट्रोल किया जाता है। यह कार स्वत: ही चल सकती है और इसकी 2020 में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
चीन की Beijing Lingyun Intelligent Technology कंपनी इस कार को पब्लिक यूज के लिए बनाना चाहती है। इसे बनाने वाले Zhu ने ब्लूमबर्ग को बताया कि उन्हें लगता है कि यह अर्बन ट्रांसपोर्टेशन का भविष्य है।

एक एक एनर्जी सेविंग स्कूटर है और इसे मैनेज करना भी आसान है। Zhu ने पांच साल पहले इंटरनेट पर Ford Gyron के बारे में पढ़ा और जाना। उन्होंने तभी तय कर लिया कि उन्हें अपनी कार बनानी है। 2014 में उन्होंने Lingyun स्टार्टअप शुरू किया और तब इसमें तीन एंप्लायीज थे। अब यह कंपनी 60 मिलियन डॉलर की हो गई है।