Sunday , May 24 2026 12:52 PM
Home / Sports / क्रिस गेल ने कर दिया अपने क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा ऐलान

क्रिस गेल ने कर दिया अपने क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा ऐलान


विंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्काटलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराकर 2019 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। जीत के बाद विंडीज खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसकी टीम ने विश्व कप क्वालिफाई में खेले 5 मैचों में 4 मैचों पर जीत दर्ज कर टाॅप पुजिशन बनाई। मैच के बाद ओपनर क्रिस गेल ने बड़ा बयान दिया जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि उनका क्रिकेट करियर कम ही बचा है।

मैच जीतने के बाद गेल ने कहा, “विश्व कप में क्वालीफाई करने पर मैं बहुत खुश हूं। मैं अब फिट रहना चाहता हूं और अब हमारे पास एक युवा टीम है लेकिन ये निश्चित रूप से मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जिसके लिए मैं बेहद उत्सुक हूं। मिशन निश्चित तौर पर पूरा हो चुका है। ये एक लंबी प्रक्रिया रही, जिसे हमने पूरा किया।”

विश्व कप में देना चाहते हैं योगदान
गेल ने इससे पहले भी बयान देकर कहा था कि वो साल 2019 में इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप में अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं और इस वक्त उन्होंने अपने करियर के लिए यही टारगेट भी सेट किया है। विंडीज टीम की तरफ से गेल सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने सिर्फ टी20 ही नहीं बल्कि वनडे और टेस्ट मैचों में भी दमदार प्रदर्शन दिखाया है। गेल ने अब तक खेले गए 103 टेस्ट मैचों में 7215 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतक भी जमाए हैं। इसके साथ ही वनडे में गेल के नाम 280 मैचों में 9575 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।