Friday , April 24 2026 11:08 PM
Home / News / ‘कभी इंडिया आ के देखो’, भारत को नरक बताने वाले ट्रंप को करारा जवाब, ईरान के पलटवार की प्रियंका चतुर्वेदी ने जमकर की तारीफ

‘कभी इंडिया आ के देखो’, भारत को नरक बताने वाले ट्रंप को करारा जवाब, ईरान के पलटवार की प्रियंका चतुर्वेदी ने जमकर की तारीफ


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के बारे में विवादित पोस्ट शेयर किया, जिसमें भारत को नरक बताया गया। ट्रंप के इस कदम की जमकर आलोचना हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस विवादित पोस्ट की भारत ने कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को ‘अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और खराब सोच वाला’ बताया है। भारत के अलावा ईरान ने भी ट्रंप के इस विवादित पोस्ट पर उन्हें खरी-खरी सुना दी है। मुंबई में स्थित ईरान के हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर कर ट्रंप को भारत आकर वहां की संस्कृति देखने की सलाह दी है।
ईरान के हाई कमीशन ने क्या लिखा? – शायद किसी को मिस्टर ट्रम्प के लिए एक तरफा सांस्कृतिक डिटॉक्स बुक करना चाहिए, इससे बेतरतीब बकवास कम हो सकती है। कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना।
प्रियंका चतुर्वेदी ने की ईरान की तारीफ – भारत पर ट्रंप के बयान के खिलाफ ईरान ने जिस तरह से मोर्चा संभाला, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। शिवसेना (UBT) से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ईरान के इस कदम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भारत के विदेश मंत्रालय ने ‘नरक’ वाली टिप्पणी पर संयमित प्रतिक्रिया दी तो वहीं मुंबई स्थित ईरानी उच्चायोग ने डोनाल्ड ट्रंप को फायर अंदाज में करारा जवाब दिया है।
ट्रंप ने कौन सी पोस्ट शेयर की? – दरअसल, यह बयान रुढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने दिया था। इस बयान को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया। माइकल सैवेज के बयान में लिखा था, ‘यहां एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं। यह देखने के लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। यहां अब इंग्लिश नहीं बोली जाती। प्रवासियों की वजह से अमेरिका के लोगों को नौकरी पाने में मुश्किलें आती हैं। उनका मानना है कि प्रवासी लोग अमेरिकियों का अधिकार छीन रहे हैं।’