Wednesday , September 30 2026 8:26 PM
Home / Sports / PAK vs NZ मैच में कॉमेंटेटर ने लिया पोर्नस्टार Dani Daniels का नाम, ऊपर से आ गया रिप्लाई

PAK vs NZ मैच में कॉमेंटेटर ने लिया पोर्नस्टार Dani Daniels का नाम, ऊपर से आ गया रिप्लाई


क्रिकेट का गेम कभी कभी मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच चल रही जंग के अलावा कांमेंटेटर्स के कारण भी चर्चा में आ जाता है। कराची के मैदान पर जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं तब कांमेंटेटर का एक शब्द चर्चा में आ गया। दरअसल कमेंट्री बॉक्स में डेनियल मॉरिसन मौजूद थे तभी उनके साथी ने उन्हें मशहूर पोर्नस्टार डेनी डेनियल (Dani Daniels) के नाम से संबोधित कर दिया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डेनी ने भी इस पर कमेंट कर दिया। देखें वीडियो और डेनी डेनियल का रिप्लाई-
वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि कैसे पाक कमेंटेटर अपने साथी डेनी मॉरिसन को डेनी डेनियल के नाम से संबोधित कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ने जमकर कमेंट किए और पाक कमेंटेटर की क्लास लगाई।