Sunday , April 26 2026 4:28 AM
Home / News / दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, इन 15 देशों में अबतक नहीं आया एक भी केस

दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, इन 15 देशों में अबतक नहीं आया एक भी केस


दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।और अब विश्व के अधिकतर देशों में फैल चुके इसके संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा सवा लाख से अधिक 125691 हो गया है तथा अब तक 1975970 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्वभर में अब तक 4.73 लाख लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी दुनिया के देश हैं जहां कोरोना अपनी पहुंच नहीं बना पाया है। ऐसे ही 15 देशों के नाम हम आपको यहां बता रहे हैं।

कोरोनावायरस फ्री हैं ये 15 देश

कोमोरोस
किरिबाती
लेसोथो
मार्शल आइलैंड्स
माइक्रोनेशिया
नॉरू
नॉर्थ कोरिया
पलाऊ
समोआ
सोलोमन आइलैंड्स
ताजिकिस्तान
टोंगा
तुर्कमेनिस्तान
तुवालु
वानुअतु।

दुनिया में मौतो के मामले में पहले नंबर पर है अमेरिका
वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा 6 लाख 14 हजार 246 संक्रमित मामलों और 26 हजार 64 मौतों के साथ अमेरिका महामारी से प्रभावित होने वाले देशों की सूची में टॉप पर है।अमेरिका में सबसे ज्यादा कहर न्यूयॉर्क शहर पर बरपा है. न्यूयॉर्क में संक्रमित मरीजों का आकंड़ा दो लाख 3 हजार 123 हो गया है. वहीं, शहर में 10 हजार 834 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 377 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
इसके साथ ही अगर भारत की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1076 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 38 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 377 पर पहुंच गया है।